महाराजगंज, अक्टूबर 28 -- Maharajganj News: सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की आशंका के बीच सोनौली पुलिस ने मंगलवार को तिलहवा गांव के पास से लावारिस बोरी में रखी करीब 500 लेदर बेल्ट बरामद की। पुलिस ने बरामद बेल्ट को सीज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया है।सोनौली पुलिस सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त कर रही थी। इसी दौरान क्षेत्र के तिलहवा गांव के पास नो मेंस लैंड के करीब एक लावारिस बोरी दिखी। जांच करने पर बोरी में करीब 500 लेदर बेल्ट मिली। आशंका है कि इन्हें नेपाल भेजने के लिए वहां रखा गया था। कोतवाल विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि बरामद लेदर बेल्ट को सीज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: 19.315 किलो अफीम की प्रयोगशाला रिपोर्ट से पुष्टि

हिंदी ह...