महाराजगंज, अक्टूबर 25 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेटवर्किंग कंपनी में रुपये जमा करने के बाद रकम वापस नहीं मिलने और कमीशन नहीं मिलने से नाराज आधा दर्जन महिलाओं ने रविवार को परतावल पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया। महिलाओं ने परतावल की एक महिला और उसके सहयोगियों पर कमीशन देने का लालच देकर रुपये जमा कराने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि करीब 10 माह बीत जाने के बाद भी न तो उनकी जमा पूंजी वापस की जा रही है और न ही वादा किया गया कमीशन मिल रहा है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा गांव निवासी नंदनी, रीना, पूजा, शारदा, मालती, पायल और प्रीति सहित अन्य महिलाएं रविवार को परतावल पुलिस चौकी पहुंचीं। महिलाओं का आरोप है कि परतावल की एक महिला ने अपने सहयोगियों के साथ नेटवर्किंग कंपनी...