Maharajganj News: नुक्कड़ नाटक के जरिए बालिकाओं को किया गया जागरूक
महाराजगंज, अक्टूबर 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत रतनपुर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने कम्पोजिट विद्यालय रतनपुर के प्रांगण में मिशन शक्ति के तहत रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, सेनेटरी पैड और उसके सुरक्षित निपटान के लिए जानकारी देकर जागरूक किया।वार्डेन चन्द्रप्रभा के नेतृत्व में बालिकाओं ने समाज में फैली कुरीतियों व छुआछूत पर भी नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रहार किया। इस दौरान शिक्षिका रेनूलता, प्रियंका चौरसिया, सईदा खातून, मधु अग्रहरी, रुक्मिणी चौधरी, कम्पोजिट विद्यालय रतनपुर की प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी, सहायक अध्यापक सत्यपाल सिंह, गोविन्द प्रसाद साहनी, साफिया खातून सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: सेनेटरी पैड इस्तेमाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.