महाराजगंज, जुलाई 22 -- Maharajganj News: नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नीट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सफलता हासिल करने वाले युवाओं को पूर्व नपा अध्यक्ष गुड्डू खान ने मोमेंटो देकर हौसला बढ़ाया। इस दौरान कहा कि मेहनत करने वालों को कामयाबी जरूर मिलती है। आज देश के युवा डॉक्टर बनकर देश की सेवा में समर्पित होने का जज्बा लेकर आगे बढ़ रहे हैं। यह क्षेत्र के लोगों के लिए गौरव की बात है।सोनौली नगर पंचायत के लोहिया नगर निवासी रहमान खान ने 10651 रैंक हासिल किया है। जबकि नौतनवा कस्बे के उस्मान नगर निवासी जिज्ञास कौशल ने 6316 रैंक हासिल किया। वहीं थाना क्षेत्र के ही गांव रामनगर निवासी आदित्य वरुण ने 43496 रैंक हासिल कर क्षेत्र के युवाओं में जोश भर दिया है। यह भी पढ़ें- नेतरहाट आवासीय विद्यालय के आठ विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा में पाई सफलता गुड्डू खान...