Maharajganj News: निरीक्षण में विद्यालय में नहीं मिला एक भी छात्र, प्रधानाचार्य को नोटिस
महाराजगंज, सितम्बर 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने परतावल स्थित मदन मोहन मालवीय संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौराान एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला। विद्यालय में नामांकन भी बेहद कम पाया गया। लापरवाही मिलने पर डीआईओएस ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्य को कमियां तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही तीन दिन के भीतर अनुपालन आख्या और शून्य छात्र उपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी है। डीआईओएस के निरीक्षण में विद्यालय में पूर्व मध्यमा प्रथम में 13, पूर्व मध्यमा द्वितीय में 10, उत्तर मध्यमा प्रथम में 11 और उत्तर मध्यमा द्वितीय में सात विद्यार्थी नामांकित मिले, लेकिन निरीक्षण के दौरान इनमें से एक भी छात्र वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.