महाराजगंज, सितम्बर 3 -- Maharajganj News: भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा ब्लाक के रतनपुर में स्थित विश्वम्भर नाथ जनता इंटर कॉलेज में डीएम की देखरेख में चल रहे जनसंवाद के क्रम में विद्यार्थियों के साथ सीओ नौतनवा बसंत सिंह ने बातचीत की। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।क्षेत्राधिकारी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित जीवन जीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए कोई निश्चित मापदंड नहीं होता। अच्छी आदतों, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के बल पर व्यक्ति जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकता है। यह भी पढ़ें- Aligarh News: सफलता का कोई भी शॉर्टकट नहीं : पुलिस अधीक्षक उन्होंने विद्यार्थियों से ...