महाराजगंज, जुलाई 29 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम शीशगढ़ निवासी हरिराम घर के अन्य सदस्यों के साथ नौतनवा तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन के लिए धरने पर बैठ गए। हरिराम का आरोप है कि गांव में ही मौजूद उनकी कृषि भूमि जो उनकी पत्नी सुनीता एवं उनके घर के एक अन्य सदस्य सुधा देवी के नाम सरकारी अभिलेखों में दर्ज होने के बावजूद गांव के कुछ लोग कृषि का कार्य करने से वंचित रख रहे हैं। आरोप है कि मामले में पहले भी प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की गई।पीड़ितों ने मुख्यमंत्री को भी मामले की शिकायत पत्र भेज कर मामले से अवगत कराते हुए मांग की कि घर के अन्य सदस्य के नाम सरकारी अभिलेख में दर्ज आराजी नंबर की कृषि भूमि पर कृषि कार्य किए जाने से कुछ लोगों द्वारा...