Maharajganj News: निजी अस्पताल में इंजेक्शन लगने के बाद मासूम की मौत का आरोप, हंगामा
महाराजगंज, जुलाई 22 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा कस्बे के एक निजी नर्सिंग होम में एक मासूम की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि नर्सिंग होम के एक जिम्मेदार ने नौ साल के इस बच्चे को इंजेक्शन लगाया और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद नर्सिंग होम में अफरा-तफरी मच गई। इंजेक्शन लगाने वाला आरोपी मौके से खिसक गया। बच्चे की मौत के बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संभाला।
घटना का विवरण बताया जा रहा है कि मिठौरा क्षेत्र के एक नौ साल के बच्चे को इलाज के लिए यहां लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान एक अस्पताल कर्मी ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया और इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बात बच्चे की हालत खराब होने लगी और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद अफरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.