Maharajganj News: नाराज महिला सभासद ने ईओ को सौंपा इस्तीफा
महाराजगंज, जुलाई 17 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो बरगदवा की महिला सभासद ने शुक्रवार को ईओ को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने बोर्ड बैठक न बुलाए जाने को लेकर नाराजगी जताई है। सभासद प्रीति यादव का कहना है कि अध्यक्ष और उनके लोगों द्वारा मनमानी की जा रही है। नगर पंचायत में कई महीने से न तो बोर्ड की बैठक बुलाई जा रही है और न ही उनके प्रस्ताव के अनुरूप उनके वार्ड में कार्य कराया जा रहा है। इससे आहत होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है। उन्होंने वार्ड में हुए कार्यों की स्थलीय जांच कराने की भी मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया ने बताया कि सभासद प्रतिनिधि द्वारा व्यक्तिगत कार्य के लिए दबाव बनाया जा रहा था। आरोप बेबुनियाद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.