महाराजगंज, अगस्त 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। सावन मास की पंचमी तिथि सोमवार को जिले भर में नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों और मंदिरों में नाग देवता की पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। युवाओं, युवतियों और महिलाओं ने नाग देवता को दूध, लावा आदि अर्पित कर विधि-विधान से पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर से लेकर गांवों तक लोगों ने परंपरागत तरीके से नाग देवता की पूजा की। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सुरक्षा घेरे में परसा खुर्द में मनाई गई नागपंचमी, गुड़िया पिटाई रस्म में दिखा उत्साहभिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में नागपंचमी का पर्व कड़ी सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल के बीच पारंपरिक श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: युवाओं और बच्चों न...