महाराजगंज, अगस्त 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजाबारी टोला पजरफोरवां में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घर की दीवार में ठोकी गई सरिया में उतरे करंट की चपेट में आने से झुलसी पुष्पा पासवान (35) पत्नी मनोज पासवान बेहोश होकर गिरी थी और परिजन एंबुलेंस के लिए हैरान रहे। जब एंबुलेंस नहीं मिली तो परिजनों ने महिला को सामान ढोने वाले ठेले पर लादकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार आनलाइन कॉल करने के बाद संतोषजनक जवाब नहीं मिला और मरीज की हालत बिगड़ रही थी。

परिजनों की चिंता परिजनों के मुताबिक करंट लगने के बाद पुष्पा की हालत लगातार बिगड़ रही थी। उसको तत्काल सीएचसी निचलौल ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत थी। लेकिन काफी प्रयास के बावजूद एंबुलेंस उपलब्ध ...