महाराजगंज, अगस्त 17 -- Maharajganj News: भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत दुर्गापुर व महुअवा नम्बर एक के किसानों ने पूर्व ग्राम प्रधान हेमन्त लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्रर्दशन किया। किसानों का कहना रहा कि धान की रोपाई के बाद आज तक नहर से पानी नहीं मिला। उच्चाधिकारियों को फोन पर अवगत कराते हुए किसानों ने नहर में पानी डालने की मांग की।

नहर प्रणाली की जानकारी नौतनवा ब्लाक के रतनपुर रोहिनी नदी में स्थित मां बनैलिया रोहिन बैराज से सिंचाई के लिए एक नहर निकली है जो लक्ष्मीपुर ब्लाक को जोड़ती है। मुख्य नहर से परसा गांव के पास से नहर की एक शाखा निकली है, जो कोहड़वल, रमगढ़वा, गनेशपुर अ, बेनीपुरी होते हुए दुर्गापुर तक गयी है। इसी शाखा में विशम्भर पाण्डेय के खेत के पास से एक कुलावा...