Maharajganj News: नहर में फंसी डॉल्फिन को पकड़ने में नहीं मिली सफलता
महाराजगंज, जुलाई 19 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल क्षेत्र की निचली नारायणी शाखा नहर में शनिवार को मछुआरों के जाल में फंसी डॉल्फिन को सुरक्षित वापस पानी में छोड़ दिया गया था। घटना का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रविवार को कुशीनगर, महराजगंज और गोरखपुर वन विभाग की संयुक्त टीम पूरे दिन डॉल्फिन की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान में जुटी रही। हालांकि, नहर में तेज बहाव और अधिक पानी होने के कारण उसे पकड़ा नहीं जा सका। वन विभाग की टीम ने चौपरिया, अहिरौली, धरमौली, सिसवा शुक्ल, सुम्हाखोर, मेहाबार, देवीपुर और धनगड़ा के सिवान तक अभियान चलाकर डॉल्फिन की तलाश की। अभियान में डीएफओ शुभम सिंह, एसडीओ विनीत सिंह, वन दरोगा शैलेन्द्र, हाटा वन विभाग की अधिकारी अमृता सिंह समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे। एसडीओ विनीत सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.