महाराजगंज, सितम्बर 30 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरचिहा गांव के पास मंगलवार रात नहर में डूबने से एक किशोर लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई है। बुधवार को किशोर की तलाश में ऑपरेशन चलाया गया।मिली जानकारी के अनुसार गुरचिहा गांव निवासी राजकुमार (17) गांव के बगल से गुजरने वाली नहर के पुल पर बैठा था ।अचानक संतुलन बिगड़ने से नहर में गिर गया। नहर में डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट गई और तलाश करने में जुट गए। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: नदी में नहाते समय ग्रामीण गहरे पानी में डूबा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर किशोर की तलाश में जुट गई।किशोर के नहर में डूबने की खबर से परिजन...