महाराजगंज, जुलाई 14 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना क्षेत्र के बल्लो खास गांव के समीप स्थित देवरिया शाखा नहर में एक अधेड़ का शव मंगलवार को उतराता मिला। नहर में शव बहते देख सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार दोपहर में घुघली थाना क्षेत्र के बल्लो खास गांव के पास देवरिया शाखा नहर में एक अधेड़ का शव उतराता लोगों ने देखा तो घुघली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस टीम ने इसकी सूचना फील्ड यूनिट तथा अधिकारियों को दी। सूचना पर सदर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम एवं फोरेंसिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण के आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के जेब में ...