Maharajganj News: नशे से दूर रहने को एनसीसी कैडेट्स ने किया जागरूक
महाराजगंज, सितम्बर 28 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के तत्वावधान में पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। एनसीसी कैडेट्स ने पोस्टर, निबंध व भाषण प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों व लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।कैडेट्स दिवाकर व अरुण ने कहा कि नशे की लत स्वास्थ्य के साथ परिवार व सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है। युवाओं को इससे बचने के लिए शिक्षा, खेल व रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। अभियान में अनिकेत, विनीत, मयंक, अर्जुन, अविनाश, विपिन, काजल, श्रेयांशी, पलक, माधुरी, आर्शिब और महक समेत अन्य कैडेट्स ने भाग लिया।प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.