महाराजगंज, अगस्त 17 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जवाहर नवोदय विद्यालय धनेवा-धनेई में भोजन की थाली में मरा मेंढक मिलने के बाद हुए हंगामें के बाद मामला गरमाया हुआ है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नवोदय के किचेन व स्टोर का टीम ने निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों के भोजन में मिला मृत मेंढक, हंगामा निरीक्षण की प्रक्रिया प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय केके उपाध्याय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सदर हंसराज प्रसाद ने किचेन में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। स्टोर में रखे पैक्ड खाद्य पदार्थों के लेबल की भी जांच की गई। चावल-दाल व सब्जी के नमूने लिए गए।खाद्य पदार्थों के नमूने निरीक्षण के दौरान दोपहर के भोजन के लिए तैयार पके हुए चावल, दाल और सब्जी के न...