महाराजगंज, अक्टूबर 25 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के विशेष अभियान में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को निचलौल के प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ से नए मतदाताओं के पंजीकरण की जानकारी ली। तीन बूथों पर अब तक फॉर्म-6 के कुल 20 आवेदन प्राप्त होने की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: मतदाता पुनरीक्षण अभियान के विशेष कैंप में दिखा उत्साहनए मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर डीएम ने बीएलओ को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं व नवविवाहित महिलाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि बीएलओ घर-घर जाकर ऐसी महिलाओं को चिह्नित करें, जिनका नाम पुराने निवास स्थान से हटने के बाद नए स्थान की मतदाता सूची में दर्ज ...