महाराजगंज, नवम्बर 23 -- Maharajganj News: खनुआ, हिन्दुस्तान संवाद। रबी सीजन में किसानों को नकली और घटिया गुणवत्ता के बीज की बिक्री से बचाने के लिए कृषि विभाग ने रविवार को भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में बीज की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान हरदी डाली और आराजी सरकार उर्फ बैरियहवा की कुल 15 दुकानों से अलग-अलग कंपनियों के गेहूं बीज के नमूने लेकर सील किए गए।जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर, बिल-वाउचर, लाइसेंस और बीज की बैच संख्या की जांच की। साथ ही बीज के पैकेट की पैकिंग और एक्सपायरी डेट भी खंगाली गई। टीम ने हरदी डाली की 10 और आराजी सरकार उर्फ बैरियहवा की पांच दुकानों से गेहूं बीज के नमूने एकत्र किए। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: नकली बीज की आशंका में कृषि विभाग का छापा, 15 दुकान...