महाराजगंज, जुलाई 6 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में नई रोशनी स्कीम, अस्मिता, अद्वैता व अदिति, सशक्त नारी, सेलिब्रेट शक्ति के तहत पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार साहनी के नेतृत्व में कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में पौधे रोपकर हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया। एनसीसी कैडेट्स ने महिला सम्मान, आत्मनिर्भरता, लैंगिक समानता व राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार साहनी ने कहा कि नई रोशनी स्कीम का उद्देश्य युवाओं में महिला सम्मान, सामाजिक सरोकार, नेतृत्व क्षमता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण ...