Maharajganj News: नईकोट के युवक की चेन्नई ट्रेन हादसे में मौत, कोहराम
महाराजगंज, अक्टूबर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र के नईकोट में बुधवार की सुबह उस समय मातम पसर गया, जब गांव के एक युवक के मौत की सूचना चेन्नई से उसके घर पहुंची। गांव का 24 वर्षीय रामदीप उर्फ विजय पासवान अभी कुछ माह पहले ही चेन्नई काम करने के सिलसिले में गया था। उसके घर में शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन अब वहां मातम का माहौल हो चुका है। दो भाइयों में बड़ा युवक अब परिजनों का हाथ बंटाने लगा था। घर के लोगों को कोई कमी ना हो और वह अपनी शादी भी धूमधाम से कर सके, इसके लिए वह दूसरे प्रदेश कमाने गया हुआ था।
ट्रेन हादसा बताया जा रहा है कि रामदीप उर्फ विजय पासवान बीते मंगलवार की सुबह चेन्नई में कुछ दोस्तों के साथ काम पर जाने के लिए निकाला था। उसके साथी भी उसी समय अलग-अलग जगह पर अपने काम के लिए निकल गए। शाम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.