Maharajganj News: धारदार हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल, कार्रवाई में जुटी पुलिस
महाराजगंज, जुलाई 12 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा सोहट गांव का एक युवक का धारदार हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आठ सेकंड के इस वीडियो में युवक धारदार हथियार के साथ दिख रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और युवक को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। युवक का धारदार हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा था। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही टीम ने युवक की पहचान की और उसे थाने उठा लाया गया। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी और गांव की एक महिला के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान युवक धारदार हथियार लेकर कुछ बोलते हुए आता दिख रहा है। एसओ गौरव सिंह का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.