Maharajganj News: धरमौली के दंगल में दिल्ली के धर्मेन्द्र ने मारी बाजी
महाराजगंज, नवम्बर 23 -- Maharajganj News: परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। परतावल ब्लाक के धरमौली गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले के दूसरे दिन दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल में कुल 39 जोड़ी पहलवानों के बीच मुकाबले हुए। रोमांचक कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे।दंगल का प्रमुख मुकाबला दिल्ली के पहलवान धर्मेन्द्र और मऊ के पहलवान अभिजीत के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए खूब जोर आजमाइश की। अंत में दिल्ली के धर्मेन्द्र ने अभिजीत को शिकस्त देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी तरह सोहास के गुड्डू और आगरा के मनोज के बीच हुए मुकाबले में सोहास के गुड्डू विजयी रहे। वहीं अंतिम मुकाबला बैरिया के निखिल और जितेन्द्र मुज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.