Maharajganj News: धनघटा चाय की दुकान पर संदिग्ध हालात में मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस
महाराजगंज, जुलाई 10 -- Maharajganj News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सिक्टहा निवासी एक अधेड़ का शव शुक्रवार सुबह धनघटा चौराहे के निकट स्थित एक जलपान की दुकान पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के सिक्टहा गांव निवासी पुरुषोत्तम पाल पुत्र वीर बहादुर पाल (55) का शव शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे धनघटा चौराहे से शनिचरा मार्ग पर स्थित एक जलपान दुकान की बेंच पर पड़ा मिला। दुकान पर मौजूद लोगों ने जब उन्हें अचेत अवस्था में देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान बेंच पर तहसील संबंधी कुछ दस्तावेज भी बरामद किए। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुरुषोत्तम प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.