महाराजगंज, अक्टूबर 22 -- Maharajganj News: निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल-सिसवा मार्ग पर कुशीनगर जिले के निवासी दो युवकों के साथ मारपीट और बाइक क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। इस आरोप पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम रामपुर गोनहा थाना खड्डा जिला कुशीनगर निवासी जितेन्द्र ने बताया है कि बीते 18 अक्तूबर को उसके दो भाई बाइक से निचलौल से सिसवा की तरफ आ रहे थे। इस बीच रायपुर पेट्रोल पंप के पास तीन लोगों ने उसके भाइयों को गाली देते हुए लाठी डंडा से मारा पीटा और सिर फोड़ दिया। इसके बाद बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया।घटना को राहगीरों ने देखा और बीच बचाव किया। उसके बाद वे लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। एसओ योगेन्द्र कुमार राय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मंजेश और शिवभोला निवासी ग्...