Maharajganj News: दो मासूमों की जिंदगी बचाकर खुद गहरे पानी में डूबा, मौत
महाराजगंज, जुलाई 22 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बरगदवा क्षेत्र के सीहाभार गांव में गहरे पानी में डूब रहे दो बच्चों को बचाने के लिए नाले में छलांग लगाने वाले साहसी युवक ने बच्चों को तो बचा लिया। लेकिन इस दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी जान चली गई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
घटना का विवरण बुधवार को बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम सीहाभार में गांव निवासी जगदीश गौतम (40) पुत्र झगरू गांव के समीप स्थित घोला (ढेलहा) नाले की ओर गया था। इसी दौरान दो बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार और उन्हें पानी में डूबता देख जगदीश गौतम ने बिना एक पल गंवाए पानी में छलांग लगा दिया। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद गहरे पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.