Maharajganj News: दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, एक की मौत, दो घायल
महाराजगंज, नवम्बर 27 -- Maharajganj News: परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-महराजगंज मार्ग स्थित सेमरा चंद्रौली गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत जानकारी के अनुसार गोरखपुर निवासी दयानंद साहनी (45) अपने साथी बृजेश चतुर्वेदी (54) के साथ किसी जरूरी काम से महराजगंज के ठूठीबारी गये थे। काम करने के बाद वापस गोरखपुर जा रहे थे। अभी वह श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सेमरा चंद्रौली के पास प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.