Maharajganj News: दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, बच्चों ने दिखाया दमखम
महाराजगंज, नवम्बर 28 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शिवनगर स्थित डिवाइन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सीओ सदर अंकुर गौतम और विशिष्ट अतिथि कोतवाल सदर धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने इसका शुभारंभ किया। खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। पहले दिन कबड्डी, दौड़ और टग ऑफ वार प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जूनियर बालक कबड्डी में कक्षा छह की टीम को हराकर कक्षा आठ बी की टीम विजेता बनी। वहीं सीनियर बालक वर्ग में कक्षा नौ बी को पराजित कर कक्षा 11 की टीम ने जीत हासिल की। टग ऑफ वार के जूनियर बालक वर्ग में कक्षा आठ बी और सीनियर बालक वर्ग में कक्षा 10 ए की टीम विजेता रही। जूनियर वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताओं में कक्षा एक से आठ तक के विभिन्न वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.