महाराजगंज, सितम्बर 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में दो जगहों पर खुले में घूम रहे साड़ों ने आतंक मचाया है। नौतनवा में एक साड़ की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं मिठौरा के नंदाभार चौराहे पर एक साड़ ने एक शख्स को पटककर बुरी तरह घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: छुट्टा गोवंश का आतंक: सांड ने बुजुर्ग को सींगों से उठाकर पटका, गंभीर घायलनौतनवा में सांड का हमला नौतनवा नवीन मंडी गेट के सामने एक सांड की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सोहनी गांव निवासी 45 वर्षीय नासिर मोहम्मद राजमिस्त्री का काम करता है। नौतनवा के एक निजी अस्पताल में उसकी पत्नी का इलाज चल रहा रहा है। सोमवार की शाम वह अपनी बाइक से अस्पताल में पत्नी से मिलने जा रहा था। नौतन...