महाराजगंज, अगस्त 12 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज शहर में बुधवार को तिरंगा महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर के ब्लाक परिसर से सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया की अगुवाई में लोगों ने देशक्ति नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लहराते हुए अमर सपूतों को याद किया।ब्लाक से स्टेट बैंक होते हुए तिरंगा यात्रा चौराहे पर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा पर पहुंची। यहां पुष्प अर्पित करने के बाद तिरंगा यात्रा में शामिल लोग जयघोष करते हुए गांधी प्रतिमा पर पहुंचे। इस दौरान देशभक्ति से प्रेरित गीतों व गगनभेदी नारों से शहर गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शहरी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- आज निकलेगी तिरंगा यात्रा, नगर पंचायत के कर्मियों व आम लोगों से शामिल होने ...