Maharajganj News: देव स्थान पीपल के नीचे कब्जे का आरोप लगा किया हंगामा
महाराजगंज, अक्टूबर 28 -- Maharajganj News: बरगदवा, हिन्दुस्तान संवाद। बरगदवा थाना क्षेत्र के डगरुपुर गांव के सटे पूरब में सदियों पुराना पीपल का पेड़ लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां ग्रामीण बराबर पूजा-पाठ करते रहते हैं। पूर्णमासी पर्व के अवसर पर ग्रामीण पीपल के पेड़ के नीचे विशेष पूजा कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंची और पूजा करने से रोकने लगी, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।ग्रामीणों का आरोप है कि पूजा स्थल पर महिला ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर जुताई कर लहसुन की खेती कर दी है। इसको बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को समझाया बुझाया तब जाकर ग्रामीण पूजा पाठ कर सके। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार राय ने बताया कि पीपल के पेड़ के नीचे से कथित अवैध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.