महाराजगंज, अक्टूबर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी दशहरा, मां दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना परिसरों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठकों में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजा समितियों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ वार्ता कर शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चंद्रपुरा-दुग्दा की पूजा कमेटियों को मिला दिशा निर्देशबैठकें और निर्देश नौतनवा व परसामलिक थाना परिसर में एसडीएम कुणाल एवं सीओ बसंत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। अश्लील गाने बजाने, हुड़दंग करने या शांति भंग करने वालो...