महाराजगंज, अक्टूबर 24 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की मेगा रैली की तैयारियों को लेकर शनिवार को चौक बाजार में गोरखपुर मंडल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। इससे पूर्व कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश बचाओ-वोट बचाओ का नारा लगाते हुए पदयात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामनारायण चौरसिया ने किया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव-उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त ने कहा कि आगामी एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली मेगा रैली कांग्रेस के इतिहास की सबसे ...