Maharajganj News: दियारा के गांवों में पानी हटने के बाद कीचड़ के बीच जीवन बना चुनौतीपूर्ण
महाराजगंज, अक्टूबर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल ब्लॉक के सुदूरवर्ती और दियारा के सोहगीबरवा समेत अन्य गांवों में अभी भी बाढ़ का पानी हटने के बाद कीचड़ से सने घरों में ग्रामीणों को रहना चुनौतीपूर्ण हो गया है। कीचड़ के चलते आने जाने में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इससे ग्रामीणों के सामने संक्रामक बीमारियों का भय बना हुआ है। हालांकि प्रशासन की ओर से गांवों में सफाई कर्मियों की फौज साफ सफाई और ब्लीचिंग पाउडर तथा चूना का छिड़काव युद्धस्तर पर कर रही है। तीन दिनों से चल रहे इस अभियान का शुक्रवार को अंतिम दिन रहा। नायब तहसीलदार पीयूष कुमार जायसवाल ने सोहगीबरवां, शिकारपुर और भोतहा में कुल तकरीबन 4000 पैकेट राहत सामग्री ट्रैक्टर ट्रॉली से नौरंगिया से भिजवाई। इस राहत सामग्री को गांवों में शनिवार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.