Maharajganj News: दलदल बनी सड़क से नाराजगी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
महाराजगंज, सितम्बर 10 -- Maharajganj News: झनझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तीन वनग्रामों के बीच स्थित समय माता मंदिर से उत्तर दिशा में वनग्राम कम्पार्ट नंबर 28 को जाने वाली कच्ची सड़क बारिश के बाद दलदल में तब्दील हो गई है। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। पैदल चलना भी चुनौती बना हुआ है। समस्या से नाराज महिलाओं ने प्रदर्शन कर जिम्मेदारों के खिलाफ आक्रोश जताया।महिलाओं का आरोप है कि सड़क निर्माण का काम आधा-अधूरा छोड़कर जिम्मेदार मौके से चले गए। इसके बाद से सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है और कीचड़ के कारण लोगों को फिसलने का खतरा बना रहता है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। महिलाओं ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदारों से शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.