महाराजगंज, अगस्त 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार अपराह्न तीन बजे दिल दहला देने वाले हादसे ने सभी को मर्माहत कर दिया। घर के दरवाजे पर दादी के पास खेल रहे दो वर्षीय मासूम बच्चे को एक निजी स्कूल वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। बांसपार ढेकही निवासी बृजेश शर्मा का दो वर्षीय बेटा पुल्लू उर्फ निहाल माता-पिता का इकलौता चिराग था। पिता विदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार काफी मिन्नतों व लंबे इंतजार के बाद पुल्लू का जन्म हुआ था। महज दस दिन पहले ही परिवार ने धूमधाम से उसका मुंडन संस्कार कराय...