महाराजगंज, जुलाई 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तिथि शीघ्र घोषित करने और चुनाव प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय अधिकार संघ के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संगठन के संयोजक मनोज कुमार कन्नौजिया की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव की अधिसूचना व आरक्षण प्रक्रिया में हो रही देरी से संभावित प्रत्याशियों व ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

निर्णायक मांगें संयोजक ने कहा कि संविधान व लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के अनुरूप 10 या 13 जुलाई तक पंचायत चुनाव की तिथि घोषित की जाए। साथ ही न्यायालय में प्रस्तावित सुनवाई से पहले पंचायतों की आरक्षण सूची जारी कर चुनाव प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने ...