महाराजगंज, सितम्बर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी घाट स्थित रोहिन नदी पुल से सोमवार दोपहर एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार बरगदही गांव निवासी हिमांशु यादव सोमवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे त्रिमुहानी घाट पुल पर पहुंचा। अचानक नदी में कूद गया। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारकर छात्र की खोजबीन शुरू कराई। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिसके बाद रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। देर शाम तक नदी...