Maharajganj News: तैयारी ऐसी होनी चाहिए कि नौकरी आपकी करे तलाश : एसपी
महाराजगंज, सितम्बर 1 -- Maharajganj News: महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम की देखरेख में जिले के शिक्षण संस्थानों में आयोजित किए जा रहे युवा संवाद के तहत मंगलवार को जीएसवीएस इंटर कालेज महराजगंज में युवा संवाद का आयोजन हुआ। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। बेहतर कॅरियर का टिप्स देते हुए कहा कि तैयारी ऐसी होनी चाहिए कि नौकरी आपकी तलाश करे। एसपी ने यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इसके लिए केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने की मानसिकता से बाहर निकलकर स्वयं को ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व के स्तर पर सक्षम बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में विषय चयन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.