Maharajganj News: तेंदुए को जंगल की ओर भेजने के लिए वनकर्मियों ने पटाखे फोड़े
महाराजगंज, जुलाई 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के बहुआर मार्ग पर ढेसो और शीतलापुर गांव के बीच तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत हैं। बीते दस दिनों के अंदर तेंदुए द्वारा तीन बार हमला किए जाने से शाम होते ही इस रास्ते से आने जाने में लोग कतरा रहे हैं। इस बीच तेंदुए को जंगल की ओर भेजने के लिए वनकर्मियों द्वारा रात में पटाखा फोड़ा गया। इससे ग्रामीणों ने कुछ राहत महसूस किया है, लेकिन अभी भी लोगों के जेहन में तेंदुए के प्रति डर बना हुआ है।
तेंदुआ हमला ढेसो चौराहे के पास दस दिन पहले एक महिला बकरियों को चरा रही थी। इस बीच जंगल की तरफ से आए तेंदुए ने उसके एक बकरे पर हमला कर जख्मी कर दिया। इसकी जानकारी पर ग्रामीणों ने शोर मचाया तब तेंदुए बकरे को छोड़ कर भाग निकला। इसके तीन दिन बाद ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.