Maharajganj News: तेंदुए के डर से स्कूल जाने से कतरा रहे विद्यार्थी
महाराजगंज, जुलाई 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल रेंज के ढेसो, रामचन्द्रही, लेदी, बजही आदि गांवों के आसपास आए दिन तेंदुए के आने से भाठ बेल्ट के विद्यार्थी निचलौल स्कूल/कॉलेज आने में कतरा रहे हैं। एक सप्ताह में ढेसो पुल के पास दो बार तेंदुए के हमला किए जाने से इन गांवों के लोग दहशत में हैं। जंगल पार के दर्जनों गांवों के विद्यार्थी निचलौल के स्कूल और कॉलेज में प्रवेश लिए हुए हैं। इनके लिए अब आने जाने में दिक्कत होने लगी है। हालत यह है कि छोटे बच्चों को उनके अभिभावक खुद निचलौल तक छोड़ने आ रहे हैं। निचलौल रेंज के बहुआर मार्ग पर ढेसो पुल के पास बुधवार रात में जंगल से निकले तेंदुए ने बाइक सवार पिता पुत्र पर हमला कर घायल कर दिया। बाइक पर बुजुर्ग पीछे बैठा था और उसका बेटा बाइक चला रहा था। इस दौरान बुजुर्ग का दाहिना हाथ और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.