Maharajganj News: तीन साल से नहीं मिला मानदेय, सामुदायिक शौचालय बंद
महाराजगंज, अक्टूबर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ग्राम पंचायत पकड़ी चौबे में सामुदायिक शौचालय के संचालन और साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभाल रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तीन वर्ष से मानदेय नहीं मिला है। इसको लेकर मंगलवार को जय मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह की मुखिया बच्ची देवी के नेतृत्व में सदस्यों ने खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी से मुलाकात कर बकाया भुगतान कराने की मांग की।समूह की महिलाओं ने बताया कि ग्राम पंचायत स्थित सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई और देखरेख का कार्य उनके समूह द्वारा किया जाता रहा है। इसके एवज में समूह को छह हजार रुपये मानदेय तथा साफ-सफाई से संबंधित खर्चों के लिए तीन हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान बताया गया है। लेकिन वर्ष 2022-23 से उनका मानदेय लंबित है और अब तक भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.