महाराजगंज, अगस्त 25 -- Maharajganj News: महराजगंज। कैशियर रामाश्रय प्रसाद की मौत के मामले में सिन्दुरिया पुलिस ने मृतक की पत्नी कुसुम देवी की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रिजवान पुत्र सैयद, अली मोहम्मद पुत्र होसिल व मोहम्मद रजा पुत्र वारिस निवासी रामपुर कला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, जान से मारने की धमकी, अपमानित करने व एससी-एसटी निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने फोन पर गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिससे कैशियर को मानसिक आघात लगा और उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: फोन पर मिली धमकी से बिगड़ी बैंक कैशियर की तबीयत, मौत सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला ने बताया कि कैशियर की मौत के मामले में तीन नामजद आरो...