Maharajganj News: तीन तहसीलों में नए एसडीएम, चार का कार्यक्षेत्र बदला
महाराजगंज, जुलाई 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जिले में चार एसडीएम को नया कार्यक्षेत्र सौंपा है। इस बदलाव के तहत तीन तहसीलों में नए एसडीएम तैनात किए गए हैं। डीएम के आदेश के मुताबिक अपर उप जिलाधिकारी प्रेमशंकर पांडेय को फरेंदा, डिप्टी कलेक्टर अवनीश त्रिपाठी को सदर व डिप्टी कलेक्टर कुणाल को नौतनवा का उप जिलाधिकारी तैनात किया गया है। वहीं, सदर के उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार को अपर उप जिलाधिकारी सदर का कार्यभार सौंपा गया है। इससे पूर्व फरेंदा व नौतनवा के उप जिलाधिकारियों का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.