Maharajganj News: तीखी धूप और उमस ने किया बेहाल, 35 डिग्री पर पहुंचा पारा
महाराजगंज, जुलाई 30 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। बुधवार को फिर जिले में दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह से ही खिली धूप दोपहर तक और तीखी हो गई, जिससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय बाजारों और प्रमुख सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही काफी कम रही।
गर्मी और उमस का असर गर्मी और उमस का असर सबसे अधिक राहगीरों, ऑटो चालकों, मजदूरों और खुले में काम करने वाले लोगों पर देखने को मिला। लोग धूप से बचने के लिए छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। कई स्थानों पर दोपहर के समय बाजारों में भीड़ कम रही और लोग आवश्यक कार्य निपटाकर जल्द घर लौटते दिखे। शाम के समय धूप की तीव्रता कुछ कम हुई, लेकिन ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.