Maharajganj News: ताला जंग खा गया, फिर भी केयरटेकर को भुगतान
महाराजगंज, सितम्बर 14 -- Maharajganj News: लक्ष्मीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सरकारी धन से बनी सार्वजनिक सुविधा यदि वर्षों से बंद पड़ी हो और उसके नाम पर भुगतान जारी रहे तो सवाल उठना लाजिमी है। लक्ष्मीपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत बैरवा जंगल में वर्ष 2020-21 में लाखों रुपये के लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय आज भी ग्रामीणों के उपयोग के लिए नहीं खुल सका है।इस शौचालय के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला भी जंग खा चुका है। ग्रामीण बताते हैं कि जब शौचालय खुलता ही नहीं तो केयरटेकर के खाते में हर महीने भुगतान किस आधार पर किया जा रहा है? आखिर जनता की सुविधा के नाम पर लाखों रुपये सरकारी धन का लाभ किसे मिल रहा है? ग्रामीणों ने भुगतान को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इस संदर्भ में एडीओ पंचायत दिनेश पाठक ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.