महाराजगंज, अगस्त 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कोर्ट गांव में सोमवार की देर शाम तालाब में डूबे युवक बबलू चौधरी (32) का शव मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की शाम गांव की महिलाएं पुतरी (गुड़िया) पीटने के लिए गांव के पूरब स्थित पोखरे पर गई थीं। इसी दौरान बबलू चौधरी भी तालाब में नहाने लगा। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। मौके पर मौजूद महिलाओं और ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और कुछ लोगों ने तालाब में उतरकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका。 यह भी पढ़ें- Maharajganj News: तालाब के पास गया...