Maharajganj News: तालाब पट्टों की आय ग्राम निधि में करनी होगी जमा, डीपीआरओ ने मांगी रिपोर्ट
महाराजगंज, अगस्त 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ग्राम पंचायतों के तालाबों व अन्य जल स्रोतों के पट्टों और नीलामी से होने वाली आय को शत-प्रतिशत ग्राम निधि खाते में जमा कराने के लिए पंचायतीराज विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। पंचायतीराज निदेशक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने जिले के सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत से निर्धारित प्रोफार्मा पर रिपोर्ट मांगी है। जारी आदेश के मुताबिक वर्ष 2026-27 में एक अप्रैल से 15 जुलाई तक प्राप्त आय के साथ ही 11 फरवरी 2016 से अब तक की लंबित धनराशि का सत्यापन कर उसे 31 अगस्त 2026 तक ग्राम निधि के बैंक खातों में स्थानांतरित कराना अनिवार्य किया गया है। डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं कि वे तहसील स्तर पर समन्वय बनाकर ग्राम पंचायतवार पट्टों की वसूली व बकाया राशि का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.