महाराजगंज, अगस्त 4 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाने वाले 26 पदक विजेता खिलाड़ियों को मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया। खिलाड़ियों को प्रशस्ति देकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि महराजगंज में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ी लगातार राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा。

पदक विजेताओं की सूची जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने कुल 26 पदक जीतकर महराजगंज का मान बढ़ाया। स्वर्ण पदक विजेताओं में श्रीजा थापा, रूही गुप...