महाराजगंज, अक्टूबर 24 -- Maharajganj News: नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा तहसील मुख्यालय के मुख्य गेट के पास शुक्रवार सुबह एक महिला पर अधिवक्ता के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। अधिवक्ता विजयेंद्र मणि त्रिपाठी ने महिला और उसके साथ मौजूद लोगों पर मारपीट, गले से सोने की चेन छीनने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीओ बसंत कुमार को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।अधिवक्ता के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10.15 बजे वह बाइक से तहसील जा रहे थे। मुख्य गेट पर पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद एक महिला ने उन्हें बाइक से खींच लिया और मारपीट करने लगी। इससे उनके शरीर पर कई जगह चोटें आईं। आरोप है कि इस दौरान महिला के साथ मौजूद अन्य लोगों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। मौके पर मौजूद लोगों के हस...